हरिद्वार । धर्मनगरी हरिद्वार में मां गंगा के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगजनों को जल्द ही आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार की पहल पर हरिद्वार नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र में इको-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है। ‘गंगा सारथी’ नाम से प्रस्तावित इस सेवा का संचालन दीपावली से पहले शुरू करने की तैयारी है।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-8045356966600861&output=html&h=280&num_ads=1&adk=1990024561&adf=224801653&pi=t.aa~a.2947850872~i.6~rp.1&abgtt=9&w=734&fwrn=4&fwrnh=100&lmt=1792911491&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=3775799863&ad_type=text_image&format=734x280&url=https%3A%2F%2Fsuryavanshamtimes.com%2Fharidwar-mein-sheeghra-shuru-hogi-ganga-sarathi-electric-golf-cart-seva-shraddhaluon-ko-milegi-badi-rahat%2F&fwr=0&pra=3&rh=184&rw=733&rpe=1&resp_fmts=3&aiof=14&asro=0&aimartd=4&aieuf=1&aicrs=1&fa=27&uach=WyJXaW5kb3dzIiwiMTAuMC4wIiwieDg2IiwiIiwiMTU1LjAuODA1OS44NSIsbnVsbCwwLG51bGwsIjY0IixbWyJHb29nbGUgQ2hyb21lIiwiMTU1LjAuODA1OS44NSJdLFsiQ2hyb21pdW0iLCIxNTUuMC44MDU5Ljg1Il0sWyJOb3QoQTpCcmFuZCIsIjI0LjAuMC4wIl1dLDBd&dt=1792914802299&bpp=10&bdt=809&idt=10&shv=r20261020&mjsv=m202610200101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Dc991e428c0a6836d%3AT%3D1790412411%3ART%3D1792914348%3AS%3DALNI_MYBnIUgOx_AQED83JEKL1Rg4Mnb6A&gpic=UID%3D00001588ea6fe170%3AT%3D1790412411%3ART%3D1792914348%3AS%3DALNI_MZgV7PrluRgqJn52InPEdCz4ntnGQ&eo_id_str=ID%3D2ee25066380cc2f4%3AT%3D1790412411%3ART%3D1792914348%3AS%3DAA-AfjaDLhR8DIoTp0EPIPgGQ1Dc&prev_fmts=0x0&nras=2&correlator=5934720302062&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=4&u_h=768&u_w=1366&u_ah=728&u_aw=1366&u_cd=24&u_sd=1&dmc=8&adx=56&ady=1523&biw=1351&bih=607&scr_x=0&scr_y=0&eid=95404669%2C95404824%2C95405491%2C95405779%2C95407211&oid=2&pvsid=4433351895394819&tmod=925163182&uas=1&nvt=6&ref=https%3A%2F%2Fsuryavanshamtimes.com%2F&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C1366%2C0%2C1366%2C728%2C1366%2C607&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=1&pgls=CAEaBTcuMS4z~CAEQBBoHMS4xODguMA..~CAEQBRoFNC4zLjI.&ifi=2&uci=a!2&btvi=1&fsb=1&dtd=29

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने अवगत कराया कि जिला प्रशासन के सहयोग से शुरू की जा रही इस सेवा का उद्देश्य हरकी पैड़ी एवं आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है। धर्मनगरी हरिद्वार में वर्षभर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। विशेष पर्वों और त्योहारों के दौरान क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ होने के कारण बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांगजनों को लंबी दूरी पैदल तय करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ‘गंगा सारथी’ सेवा शुरू होने से इन समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी।

नगर आयुक्त ने अवगत कराया है कि यह सेवा लगभग ढाई किलोमीटर के दायरे में संचालित की जाएगी। इसके प्रथम चरण में हरिद्वार मुख्य डाकघर से हरकी पैड़ी तक तथा दूसरे चरण में हरकी पैड़ी से भीमगोड़ा कुंड तक इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट का संचालन प्रस्तावित है। शुरुआती चरण में कुल 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट संचालित करने की योजना है, जिससे श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, अग्निशमन उपकरण और प्राथमिक उपचार किट की व्यवस्था की जाएगी। मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा यात्रियों की सहायता के लिए प्रत्येक 100 मीटर की दूरी पर मार्शल तैनात करने की योजना भी बनाई गई है। इससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यात्रियों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता मिल सकेगी।नगर निगम द्वारा सेवा का किराया भी आम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया गया है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत मुख्य डाकघर से हरकी पैड़ी तथा हरकी पैड़ी से भीमगोड़ा कुंड तक प्रति यात्री किराया 20 रुपये रखा गया है। इसके अतिरिक्त स्थानीय दुकानदारों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए मासिक पास तथा विशिष्ट अतिथियों के लिए वीआईपी पास की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

यात्रियों की सुविधा के लिए तीन प्रमुख स्थानों पर टिकट काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इनमें मुख्य डाकघर के पास, हरकी पैड़ी तथा क्षेत्र के एक अन्य प्रमुख स्थान पर टिकट काउंटर बनाने की योजना है। इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट के नियमित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सर्वानंद घाट के निकट मुख्य चार्जिंग स्टेशन एवं मेंटेनेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हरकी पैड़ी पर गुरु का लंगर के पास सब-स्टेशन तैयार करने की योजना है, जिससे वाहनों की चार्जिंग और संचालन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

‘गंगा सारथी’ सेवा की एक प्रमुख विशेषता इसका पर्यावरण अनुकूल स्वरूप है। बैटरी से संचालित होने वाले इन वाहनों से स्थानीय स्तर पर धुएं का उत्सर्जन नहीं होगा तथा ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा। इससे गंगा तट एवं आसपास के धार्मिक क्षेत्रों की स्वच्छता, शांति और पवित्रता बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही, श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सुविधाजनक आवागमन का विकल्प उपलब्ध होगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं नगर आयुक्त नंदन कुमार की पहल पर प्रस्तावित यह व्यवस्था हरिद्वार में श्रद्धालु सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। दीपावली से पहले सेवा शुरू करने की योजना है, ताकि आगामी त्योहारों एवं धार्मिक अवसरों पर हरिद्वार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके।