हल्द्वानी: वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हल्द्वानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच भाजपा के दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने शीशमहल में ‘जेन-जी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन कर युवाओं से बातचीत की। कार्यक्रम में युवाओं ने रोजगार, नौकरी, करियर और सुरक्षित भविष्य से जुड़ी अपनी चिंताओं को खुलकर सामने रखा।कार्यक्रम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट सहित करियर काउंसलरों ने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने अपने करियर की संभावनाओं, सामाजिक स्थिति और भविष्य को लेकर आ रही समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन देना और उनकी समस्याओं को समझना रहा।दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने कहा कि संवाद के दौरान युवाओं ने रोजगार, नौकरी और सुरक्षित भविष्य को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ना उनकी प्राथमिकता है।वहीं, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनकी राजनीतिक मंशा और टिकट की दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर कोरंगा ने कहा कि वह राजनीतिक व्यक्ति हैं और चुनाव लड़ने की इच्छा होना स्वाभाविक है, लेकिन टिकट का फैसला पार्टी और संगठन को करना है। संगठन की ओर से जो भी निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार वह वर्ष 2027 के लिए काम करेंगे।
हल्द्वानी: दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने किया ‘जेन-जी संवाद’, युवाओं ने रोजगार और भविष्य की उठाईं चिंताएं
uttarakhand
Jeevan Jyoti News October 25, 2026

Jeevan Jyoti News
Writer
Tags:उत्तराखंडLatest News

