मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारियो को दिए समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश*”मंत्री राम सिंह कैड़ा गाँव- गाँव पहुंचकर सुन रहे हैं ग्रामीणों की समस्या”भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चैकबहड़ी, हैडियागाँव, सुन्दरखाल, लेटी बुगा, चौरलेख, कोटलाखरक, शशबनी, सुनकिया, भटेलिया आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा सम्मुख रखा । मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री ने pwd व pmgsy विभाग के अधिकारियो क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने को कहा है। मंत्री कैड़ा ने pwd विभाग के अधिकारियो को खराब मोटर मार्गो पर चल रहे डामरीकरण का कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये! मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा मैं हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य,मण्डल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, संजय नयाल सहित आदि लोग मौजूद रहे!
भीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश
uttarakhand
Jeevan Jyoti News October 20, 2026

Jeevan Jyoti News
Writer
Tags:उत्तराखंडLatest News

