हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हरकी पैड़ी समेत शहर के अलग-अलग गंगा घाटों पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और दीपदान किया। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने की धार्मिक परंपरा है।

स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। सोमवार रात 12 बजे से स्नान पर्व की समाप्ति तक हरिद्वार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की स्थिति में उन्हें निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

दिल्ली और मेरठ की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी और शंकराचार्य चौक के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। इन वाहनों की पार्किंग बैरागी कैंप, बीएचईएल और ऋषिकुल मैदान में निर्धारित की गई है।

यातायात का दबाव बढ़ने पर दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों को नगलाइमरती से लक्सर, फेरुपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहा, शनि चौक और श्रीयंत्र पुलिया होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से देहरादून जाने वाले वाहनों को भीड़ बढ़ने पर सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिहारीगढ़ और मोहंड के रास्ते देहरादून-ऋषिकेश भेजा जाएगा। वहीं, दिल्ली-मेरठ से देहरादून जाने वाली बसें रामपुर तिराहा, देवबंद, कोलकी टोल टैक्स, बिहारीगढ़ और मोहंड होकर गुजरेंगी।

मुरादाबाद और नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार पहुंचने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर और चंडी चौकी के रास्ते आएंगे। इनके लिए नीलधारा और गौरीशंकर पार्किंग में व्यवस्था की गई है। इस रूट से आने वाले बड़े वाहनों को भी डायवर्ट कर गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहन नेपाली फार्म और रायवाला होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। इनके लिए लालजीवाला पार्किंग निर्धारित की गई है। हरिद्वार से दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन रायवाला, चंडी चौक और एनएच-344 के रास्ते रवाना होंगे। वहीं, नजीबाबाद जाने वाले वाहनों को रायवाला, चंडी चौक और श्यामपुर होकर भेजा जाएगा।

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-6333574207933139&output=html&h=280&num_ads=1&adk=2176774698&adf=3335751427&pi=t.aa~a.1381849204~i.26~rp.4&abgtt=6&w=840&fwrn=4&fwrnh=100&lmt=1795500859&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=9458576023&ad_type=text_image&format=840x280&url=https%3A%2F%2Findiatimesgroup.com%2Fa-massive-surge-of-devotees-gathered-in-haridwar-on-kartik-purnima-taking-a-holy-dip-at-the-ganga-ghats-including-har-ki-pauri-2%2F&fwr=0&pra=3&rh=200&rw=840&rpe=1&resp_fmts=3&aiof=14&asro=0&aimartd=4&aieuf=1&aicrs=1&fa=27&uach=WyJXaW5kb3dzIiwiMTAuMC4wIiwieDg2IiwiIiwiMTU3LjAuODEwMy43OSIsbnVsbCwwLG51bGwsIjY0IixbWyJOb3QtQS5CcmFuZCIsIjk5LjAuMC4wIl0sWyJHb29nbGUgQ2hyb21lIiwiMTU3LjAuODEwMy43OSJdLFsiQ2hyb21pdW0iLCIxNTcuMC44MTAzLjc5Il1dLDBd&dt=1795500859394&bpp=2&bdt=710&idt=3&shv=r20261118&mjsv=m202611110101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D160b2d97aacbee21%3AT%3D1790403438%3ART%3D1795500831%3AS%3DALNI_MZOgZR2dHzVzgvIj3baJIuPXR3weQ&gpic=UID%3D00001588ca40988e%3AT%3D1790403438%3ART%3D1795500831%3AS%3DALNI_MZ7jxUVGmXd7sUrEggDsGMup-yF-A&eo_id_str=ID%3Df9adb88339863eea%3AT%3D1790403438%3ART%3D1795500831%3AS%3DAA-AfjbWLHxQ_waOWGX0Ye7_-l9u&prev_fmts=0x0&nras=2&correlator=2862490649852&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=4&u_h=768&u_w=1366&u_ah=728&u_aw=1366&u_cd=24&u_sd=1&dmc=8&adx=76&ady=2361&biw=1351&bih=607&scr_x=0&scr_y=0&eid=95404664%2C95408439%2C95408929%2C95410045%2C95411486&oid=2&pvsid=8455847107197867&tmod=327451965&uas=1&nvt=6&ref=https%3A%2F%2Findiatimesgroup.com%2Fformer-sarpanch-attacked-over-a-land-dispute-case-registered-against-five-individuals-including-the-current-sarpanch%2F&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C1366%2C0%2C1366%2C728%2C1366%2C607&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=1&pgls=CAEaBTcuMS41~CAEQBRoFNC4wLjE.&ifi=2&uci=a!2&btvi=1&fsb=1&dtd=9

स्नान पर्व के दौरान शहर में ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा के संचालन को लेकर भी रूट निर्धारित किए गए हैं। देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला की तरफ से आने वाले ऑटो-विक्रम को यातायात का दबाव बढ़ने पर जयराम मोड़ तक ही आने की अनुमति होगी।

ज्वालापुर और जटवाड़ा पुल की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम रानीपुर मोड़ और देवपुरा होते हुए बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन जा सकेंगे। कनखल जाने वाले वाहनों को तुलसी चौक से यू-टर्न लेना होगा। बीएचईएल की तरफ से आने वाले ऑटो-विक्रम भगत सिंह चौक, टिबड़ी फाटक, पुराने रानीपुर मोड़ और देवपुरा होते हुए बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

इसके अलावा ललतारौ पुल से शिवमूर्ति चौक तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी समेत सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बैरागी कैंप पार्किंग से आने वाले ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक तक जाकर यू-टर्न लेकर वापस लौटेंगे। देवपुरा चौक से शिवमूर्ति चौक के अंदर तक ई-रिक्शा और ई-ऑटो का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।