Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

जंगल में लगी आग की चिंगारी ने वैडिंग प्वाइंट में रखे दस लाख रुपये के सामान को जलाकर किया राख 

लगभग दस लाख रुपए का हुआ नुकसान

पौड़ी। एकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल में जंगल की आग एक वैडिंग प्वाइंट तक पहुंच गई, जिससे यहां वैडिंग प्वाइंट में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सतपुली तहसील क्षेत्रांतर्गत एकेश्वर ब्लाक के ग्राम बडोली स्थित हरि कृष्ण वेडिंग प्वाइंट में निकटवर्ती पातल गांव के जंगल में लगी आग की चिंगारी से भयावह आग लगी।

पहले से सतपुली से पातल गांव के जंगल की आग बुझा रही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीसरी मंजिल पर डीजे, बिस्तर समेत लाखों रुपए का सामान राख हो गया। इसके साथ ही टीन सेट और भवन को भी नुकसान हुआ है। क्षेत्रीय पटवारी डबल सिंह रावत ने बताया कि लगभग दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top