Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 19 अगस्त से भराड़ीसैंण में होगा आयोजित

राज्यपाल की अनुमति के बाद विधानसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा – सत्र संचालन में नहीं होगी कोई कमी

देहरादून/गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 19 अगस्त से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अनुमति के बाद सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है।

भराड़ीसैंण विधानसभा में मानसून सत्र को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। विधानसभा सचिवालय को अब तक 480 से अधिक प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं, जिससे सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की संभावना है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि इस बार सत्र को अधिक सुचारु और तकनीकी रूप से सुसज्जित ढंग से आयोजित किया जाएगा। सभा मंडप को ई-नेवा पोर्टल के तहत पूरी तरह डिजिटाइज किया जा चुका है और साउंडप्रूफिंग जैसे तकनीकी कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं।

विधानसभा सचिवालय का दावा है कि सत्र में विधायकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और गैरसैंण में विधानसभा सत्र को स्थायी स्वरूप देने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top