Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

अलकनन्दा नदी में गिरा टेम्पो ट्रैवलर, 10 तीर्थयात्रियों की मौत 

रुद्रप्रयाग के निकट हुआ हादसा, सीएम ने जांच केआदेश दिए

चार गम्भीर घायलों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटना का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से आगे रैतोली के निकट एक टेम्पो ट्रैवलर अलकनन्दा नदी में गिर गया। उक्त घटना में अभी तक 14 घायल तथा 10 मृतक हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है। गंभीर घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट कर दिया गया है।

एसडीआरएफ व पुलिस प्रशासन बचाव व राहत कार्य में जुटा है। एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे ने हादसे की पुष्टि की है। दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सीएम धामी ने ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं। यहां जारी सन्देश में सीएम ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top