Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

एसएस राजामौली ने आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली- क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान, जल्द ही आएगा फिल्म का ट्रेलर

बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके इस इंतजार पर ब्रेक लगाते हुए डायरेक्टर ने बीते मंगलवार को अपनी आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड एनिमेटेड सीरीज का एलान किया है। फिल्म मेकर महिष्मती की दुनिया में एक और महाकाव्य यात्रा के लिए मंच तैयार कर रहा है। उन्होंने  सोशल मीडिया पर एक क्लिप के जरिए अपने प्रोजेक्ट के टाइटल का खुलासा किया है।

एसएस राजामौली ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आगामी प्रोजेक्ट का खुलासा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है, जब महिष्मति के लोग उनका नाम जपते हैं, तो ब्रह्मांड की कोई भी ताकत उन्हें वापस लौटने से नहीं रोक सकती. बाहुबली: क्राउन ऑफ ब्लड, एक एनिमेटेड सीरीज का ट्रेलर, जल्द ही आएगा।

वीडियो में टाइटल को धुएं से निकलते हुए दिखाया गया है। बैकग्राउंड में लोगों को बाहुबली के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। फिल्म मेकर ने अभी तक कलाकारों और कहानी के बारे में खुलासा नहीं किया है।

बाहुबली (2015) ने अपना जादू ना केवल देश में बल्कि बल्कि जापान, चीन और कई यूरोपीय देशों के मंच पर भी रिकॉर्ड तोड़े. फिल्म की शानदार सफलता के बाद मेकर फिल्म का अगला सीक्वल बाहुबली 2 लेकर आए, जिसने 1810 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की और भारतीय बॉक्स ऑफिस के इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी. अब फैंस और दर्शक उसके आगे की कहानी जानने के लिए काफी एक्साइडेट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top