Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

सिंगटाली पुल करेगा गढ़वाल-कुमाऊं के बीच की दूरी को कम- महाराज

कई विधानसभा क्षेत्रों की जनता को मिलेगा इसका प्रत्यक्ष लाभ

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धामी सरकार ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पौड़ी गढ़‌वाल के यमकेश्वर के अंतर्गत कौडियाल-व्यास घाट मोटर मार्ग पर 150 मीटर सिंगटाली पुल के निर्माण के लिए 57.12 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह पुल क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग साबित होगा। लम्बे समय से इस पुल के निर्माण की क्षेत्रवासी मांग कर रहे थे।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पुल के शीघ्रता से निर्माण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गंगा नदी पर बनने वाला सिंगटाली पुल गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों को जोड़ने के अलावा दोनों मण्डलों की बीच की दूरी को कम करने और ईंधन की बचत भी करेगा। इस पुल के निर्माण से 35 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों की 25 लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ होगा।

महाराज ने पिछले कई वर्षों से कुमाऊं को गढ़वाल से जोड़ने वाले सिंगटाली पुल के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुल के बनने के बाद देहरादून से रामनगर की दूरी लगभग 45 किमी कम हो जाएगी साथ ही द्वारीखाल, यमकेश्वर ब्लॉक गंगाघाटी क्षेत्र में पर्यटन की बयार बहेगी और रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top