Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

कृषि मंत्री बनते ही एक्शन में शिवराज सिंह चौहान, इन प्रस्तावों को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुरूप 100 दिवसीय कृषि कार्ययोजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की। चौहान ने अधिकारियों से कहा कि वे अपना पूरा ध्यान किसान-उन्मुखी कार्यों पर केन्द्रित करें, ताकि प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप तेजी से कार्य हो सकें। केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों की विभागीय कार्ययोजना के सभी पहलुओं को समझते हुए देश के कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने तथा किसानों की पीड़ा को कम करने के लिए मजबूत कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हमारे किसान भाई-बहनों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज तथा अन्य इनपुट की उपलब्धता प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। मंत्री ने कहा कि किसानों को इस संबंध में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि देश में कृषि उत्पादन और उत्पादकता बढ़नी चाहिए तथा हमें एक ठोस कार्ययोजना लागू करनी चाहिए, ताकि हम अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों को उनकी जरूरतों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद निर्यात कर सकें। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने विभागवार योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी, कृषि सचिव मनोज आहूजा तथा कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) के सचिव और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top