Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

संसद भवन में सुरक्षा चूक, व्यक्ति दीवार फांदकर परिसर में घुसा

व्यक्ति ने पेड़ का सहारा लेकर दीवार फांदी और परिसर में घुसने की कोशिश की, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत काबू पाया

नई दिल्ली। संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। सुबह लगभग 6:30 बजे एक व्यक्ति पेड़ का सहारा लेकर दीवार फांद संसद भवन में घुस गया। आरोपी रेलभवन की ओर से दीवार पार कर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंचा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।

सुरक्षा में पहले भी चूक के मामले
अगस्त 2024 में भी नई संसद भवन की सुरक्षा में चूक हुई थी, जब एक युवक रेड क्रॉस रोड की तरफ से दीवार फांदकर परिसर में घुस गया था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे संसद में प्रवेश करने से पहले ही काबू में कर लिया था। प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से कमजोर पाया गया था।

दिसंबर 2023 में भी सुरक्षा व्यवस्था में कमज़ोरी सामने आई थी। उस दौरान दो संदिग्ध लोकसभा विजिटर गैलरी में कूद गए थे, जिससे कार्यवाही के दौरान अफरा-तफरी मच गई थी। तत्काल सुरक्षाकर्मियों और मार्शलों ने दोनों को काबू में लिया था।

संसद भवन में बार-बार सुरक्षा चूक की यह घटनाएँ चिंता का विषय बन गई हैं और सुरक्षा एजेंसियों के लिए सतर्कता की घड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top