Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

NEET UG 2024 फाइनल रिजल्ट: टॉपर्स 61 से घटकर 17, क्वालीफाइंग कैंडिडेट्स और कट-ऑफ कम

नई दिल्ली। एनटीए ने विवादों से घिरे नीट-यूजी पेपर का फाइनल रिजल्ट आखिरकार जारी कर ही दिया. नए रिजल्ट में 17 अभ्यर्थियों ने टॉप स्थान हासिल किया. पहले रिजल्ट में 61 स्टूडेंट्स ने टॉप किया था. संशोधित परिणामों में हजारों अन्य अभ्यर्थियों के अंकों और रैंक में बदलाव आया है. क्वालीफाइंग स्टेटस पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या और कट-ऑफ में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है.

फिजिक्स के एक प्रश्न के नंबर्स की वजह से बदला रिजल्ट
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद फिजिक्स के एक प्रश्न के नंबर्स को ध्यान में रखते हुए परिणाम घोषित किए गए हैं. एनटीए ने कहा था कि इस प्रश्न के दो सही उत्तर हैं, लेकिन इसके बाद IIT दिल्ली ने उस सवाल पर कहा कि एक ही जवाब सही है. जिसके बाद रिजल्ट को रिफॉर्म किया गया.

44 को उस प्रश्न के लिए मिले थे पूरे नंबर
पहले टॉप स्थान पाने वाले 67 उम्मीदवारों में से 44 ने उस प्रश्न के लिए दिए गए मार्क्स के कारण पूरे अंक प्राप्त किए थे. बाद में टॉप स्थान पाने वालों की संख्या घटाकर 61 कर दी गई थी, क्योंकि एजेंसी ने कुछ परीक्षा केंद्रों पर समय के नुकसान की भरपाई के लिए छह उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्कस वापस ले लिए थे.

परीक्षा को रद्द करने वाली याचिका खारिज
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 के असफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका देते हुए उच्चतम न्यायालय ने इस परीक्षा को रद्द करने और दोबारा कराने के अनुरोध वाली याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया था. न्यायालय ने कहा था कि परीक्षा की विश्वसनीयता के व्यवस्थित तरीके से प्रभावित होने और अन्य गड़बड़ियों को दर्शाने वाली कोई सामग्री रिकॉर्ड में नहीं है.

सीबीआई कर रही है जांच
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है और उसने छह प्राथमिकी दर्ज की है. नीट-यूजी का आयोजन एनटीए द्वारा सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top