Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस की टीम 10 मैचों में 3 जीत के साथ आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर है। वहीं, श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 9 मैचों में 6 जीत के साथ दूसरे स्‍थान पर काबिज है। मुंबई इंडियंस की कोशिश अपने होमग्राउंड पर जीत दर्ज करके प्‍लेऑफ की रेस में बरकरार रहने की होगी।

मुंबई को अपने पिछले मैच में लखनऊ के हाथों 4 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। वहीं, केकेआर की टीम विजयी रथ पर सवार है, जिसने अपने पिछले मैच में दिल्‍ली को सात विकेट से पटखनी दी थी। चलिए जानते हैं कि वानखेड़े स्‍टेडियम पर पिच से बल्‍लेबाजों या गेंदबाजों में से किसे फायदा मिलेगा।

अगर बात करें मुंबई की पिच की तो यह बिलकुल सपाट है। यहां बल्‍लेबाजों को खूब रन बनाते हुए देखा जा सकता है। गेंदबाजों के लिए ज्‍यादा मदद मौजूद नहीं है, लेकिन धीमी गति की गेंदें काफी कारगर साबित हो सकती है। यहां मैच हाई स्‍कोरिंग होगा और ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

आंकड़ों पर गौर करें तो वानखेड़े स्‍टेडियम ने आईपीएल के कुल 111 मैचों की मेजबानी की। मेजबान टीम ने इसमें से 68 मैच जीते जबकि मेहमान टीम 48 मैच जीतने में कामयाब रही।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आंकड़ों पर गौर करें तो दोनों टीमों की कुल 32 बार भिड़ंत हुई है। मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा, जिसने 23 मैच जीते। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 9 मैच जीतने में सफल रही है। मुंबई में दोनों टीमों के बीच कुल 10 मैच खेले गए, जिसमें मेजबान टीम का पलड़ा एकतरफा भारी है। मुंबई इंडियंस ने 9 मैच जीते जबकि केकेआर केवल एक मैच जीतने में कामयाब रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top