Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

चोटिल हुए भारतीय टीम के कप्तान, 26 दिसंबर से शुरु होने वाले चौथे सीरीज के मुकाबले पर छाया संकट 

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हो गए। उनकी इस चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। बैटिंग करने के दौरान गेंद उनके बाएं पैर के घुटने में लगी जिसके बाद वह बाहर चले गए और आइस पैक लगाकर बैठ गए।

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इस समय 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। रोहित के तब तक फिट होनी की पूरी उम्मीद है।

रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। वह उस समय भारत में ही थे और अपने बेटे के जन्म के बाद अपनी पत्नी के साथ समय बिता रहे थे। एडिलेड टेस्ट मैच में उन्होंने वापसी की थी। हालांकि, रोहित इस मैच में बतौर कप्तान और बल्लेबाज फेल रहे थे। उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया जीत नहीं पाई थी। पहले टेस्ट मैच में रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी की थी और टीम को जीत दिलाई थी। अगर रोहित नहीं खेलते हैं तो बुमराह ही कप्तानी करेंगे। हालांकि, रोहित की स्थिति इतनी गंभीर नहीं है कि वह मैच से बाहर हो जाएं। वैसे भी चौथे टेस्ट मैच में अभी चार दिन का समय है।

इस सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है जितना उम्मीद थी। पहले टेस्ट मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाया था, लेकिन रोहित के आने के बाद से टीम अपनी लय में नहीं दिखी है। दूसरे टेस्ट मैच में तो टीम का बुरा हाल हुआ था। इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच में भी टीम लचर प्रदर्शन की शिकार हुई थी। जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप और रवींद्र जडेजा की पारियों ने किसी तरह भारत पर से फॉलोऑन का खतरा टाला था और मैच ड्रॉ कराने में अहम रोल निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top