Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश, कई जिलों में रेड-येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग ने एक और दो सितंबर को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल समेत कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। तीन सितंबर को पूरे राज्य में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक सावधानी बरतने और आपदा प्रबंधन के प्रभावी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 1143.8 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में खटीमा में 63 मिमी, ऊखीमठ में 57.8 मिमी, कुथनौर में 49 मिमी, बाराकोट में 45 मिमी और जानकी चट्टी में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई।

सिंचाई विभाग के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषिकेश में गंगा और मदकोट में गोरी नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। हालांकि, कई नदियों का स्तर स्थिर या घटने की स्थिति में है । सरकारी एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top