Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

हरेला पर्व- दून जिले में रोपे गए लाखों पौधे

जिले में 10.50 लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 7 लाख पौधे रोपे गए हैं 

देहरादून। लोक पर्व हरेला के अवसर पर जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त सूचना के अनुसार 681151 वृक्ष रोपित किए गए।

सिंचाई विभाग 2285, बालविकास 2309, कृषि विभाग 12300, नगर निगम 3995,ग्राम्य विकास 99350, पंचायतीराज 23158, उद्यान विभाग 44100, लोनिवि 854, वनविभाग द्वारा 492800 वृक्ष रोपित किए गए।

जनपद में हरेला पर्व के अवसर पर वन विभाग एवं विभिन्न विभागों सहित 10.50 लाख वृक्ष रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। जहां वन विभाग द्वारा 6.50 लाख तथा अन्य विभागों द्वारा लगभग 4 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आज तक दिन जनपद में 681151 वृक्षारोपण किया गया है। हरेला पर्व के अवसर पर वृहदस्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।

वही हरेला पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी कर्मियों के साथ वृक्षारोपण करते हुए जनपद की पहली राशि वाटिका स्थापित की गई जिसमें सभी 12 राशियों के वृक्ष लगाए गए। कलेक्ट्रेट परिसर में सभागार भवन के पीछे खाली भूमि पर जहां अनावश्यक सामग्री एवं अनुपयोगी वस्तुएं कूड़ा आदि डाला जा रहा था। जिलाधिकारी के निर्देशन पर उक्त स्थल की सफाई करते हुए राशि वाटिका बनाई गई है।

जिलाधिकारी ने उक्त राशि वाटिका का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारियों को दिए । साथ ही निर्देशित किया कि उक्त स्थल की निरंतर सफाई तथा वृक्षों की देखभाल की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top