हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी पहुंचकर काठगोदाम से अमृतपुर तक प्रस्तावित बाईपास का ग्राउंड जीरो पर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बाईपास की निर्माण योजना, इससे जुड़ने वाले गांवों और निर्माण कार्य पूरा होने की समयसीमा के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मुख्यमंत्री को बाईपास परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। करीब 3.50 किलोमीटर लंबे इस बाईपास में एक पुल का निर्माण भी प्रस्तावित है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 25 करोड़ रुपये बताई गई है।मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से बाईपास के रूट और इससे आसपास के क्षेत्रों को मिलने वाली कनेक्टिविटी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य की समयसीमा को लेकर भी चर्चा की। इस बाईपास के बनने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हल्द्वानी: CM धामी ने काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का किया ग्राउंड जीरो पर स्थलीय निरीक्षण
uttarakhand
Jeevan Jyoti News October 26, 2026

Jeevan Jyoti News
Writer
Tags:उत्तराखंडLatest News

