Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, जानिए किस- किस खिलाडी को मिला मौका

सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, शुभमन गिल को उपकप्तानी

नई दिल्ली। एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। चयनकर्ताओं ने इस बार सूर्यकुमार यादव को कप्तान और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय बाद शुभमन की टी20 टीम में वापसी हुई है, जबकि तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी टूर्नामेंट के लिए फिट घोषित कर दिया गया है।

टीम की घोषणा में कुछ चौंकाने वाले फैसले भी देखने को मिले। रिंकू सिंह एक बार फिर टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं, वहीं श्रेयस अय्यर को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज किया है। इस स्क्वॉड में चार विशेषज्ञ बल्लेबाज और चार ऑलराउंडर शामिल किए गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन और जितेश शर्मा को जगह मिली है। तेज गेंदबाजी आक्रमण में बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा होंगे, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती संभालेंगे।

गौरतलब है कि अगले साल टी20 विश्व कप खेला जाना है और उससे पहले भारत को लगभग 20 टी20 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में एशिया कप टीम को लेकर यह चयन आने वाले विश्व कप की तैयारियों की दिशा भी तय करेगा।

भारतीय टीम (एशिया कप 2025):
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top