Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

डॉ कैलाश उनियाल बने उत्तराखण्ड राज्य पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष 

पशु चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार आवश्यक -डॉ उनियाल

परिषद की बैठक में डॉ उनियाल के नाम पर लगी मुहर

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद की बुधवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. कैलाश उनियाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। डॉ. कैलाश उनियाल एक प्रतिष्ठित पशुचिकित्सक हैं, जिन्होंने पशुपालन एवं पशु चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इससे पूर्व, डॉ. कैलाश 18 वर्षों तक उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित रहे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखण्ड में कार्यरत पशुचिकित्सकों हेतु कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नेतृत्व में संघ ने पशुचिकित्सकों के कार्य स्थितियों में सुधार हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. उनियाल का मानना है कि पशु चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में तकनीकी और शैक्षणिक प्रगति के लिए निरंतर सुधार और नवाचार आवश्यक हैं। उनके नेतृत्व में परिषद से यह अपेक्षा की जाती है कि वह राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं के स्तर को और ऊंचा उठाएंगे और पशुचिकित्सकों के लिए अधिक अवसर एवं संसाधन उपलब्ध कराएंगे।

महत्वपूर्ण बैठक में निदेशक, पशुपालन विभाग, डॉ. नीरज सिंघल, डीन, पशुचिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय पंतनगर, डॉ. एस.पी. सिंह, रजिस्ट्रार, उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद, डॉ. रमेश सिंह नितवाल, अध्यक्ष, उत्तराखण्ड पशुचिकित्सा सेवा संघ, डॉ. नारायण सिंह नेगी, उत्तराखण्ड राज्य पशुचिकित्सा परिषद के सदस्य डॉ. नमित बिजल्वाण, डॉ. मनोज राणा, डॉ. रविन्द्र कुमार, डॉ अभिषेक नौटियाल, डॉ. गणेश मैंदोलिया उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने डॉ. कैलाश उनियाल को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परिषद राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं के विकास के लिए नए मानक स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top