Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

धराली आपदा: 1000 से अधिक लोग सुरक्षित, छह महीने का राशन मिलेगा प्रभावितों के परिवारों को

उत्तरकाशी-  उत्तराखंड के धराली, सैंजी और बांकुड़ा गांवों में आपदा से प्रभावित परिवारों को सरकार अगले छह महीने तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्राथमिकता प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने की है।

अब तक खराब मौसम के बीच 1000 से अधिक लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है, जिनमें स्थानीय नागरिकों के साथ देशभर से आए तीर्थयात्री भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल और एम्स में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। राहत सामग्रियों में दवाएं, दूध, कपड़े और राशन प्रभावित इलाकों में पहुंचा दिए गए हैं।

हर्षिल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए उरेडा का पावर हाउस चालू कर दिया गया है, जबकि यूपीसीएल क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में जुटा है। मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल हो चुकी है और 125 केवी के दो जनरेटर भी क्षेत्र में लगाए गए हैं। सड़कों की मरम्मत तेज़ी से जारी है और मंगलवार तक हर्षिल तक मार्ग पूरी तरह खोलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, राज्य को हरसंभव सहयोग दे रही है और प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top