देहरादून: खनिज वाहन स्वामियों को ई-रवन्ना से जुड़ी समस्याओं से राहत देने के लिए भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखंड ने नई हेल्पलाइन व्यवस्था शुरू की है। 8 अक्टूबर को निदेशक राजपाल लेघा की अध्यक्षता में MDTSS योजना के तहत कार्यों की समीक्षा के दौरान यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।यातायात जाम, नो-एंट्री, वीआईपी मूवमेंट या वाहन खराब होने जैसी आकस्मिक परिस्थितियों में कई बार ई-रवन्ना की वैधता अवधि समाप्त हो जाती है, जिसके चलते वाहन का ई-चालान कट जाता है। अब ऐसी स्थिति में वाहन स्वामी 8192802345 / 8192802320 पर व्हाट्सऐप के जरिए सूचना दर्ज करा सकेंगे।इसके लिए वाहन स्वामी को वाहन की नंबर प्लेट की फोटो और वाहन की GPS लोकेशन/कोऑर्डिनेट्स हेल्पलाइन नंबर पर भेजने होंगे। इससे आकस्मिक परिस्थितियों की तत्काल सूचना दर्ज हो सकेगी और अनावश्यक ई-चालान से बचाव में मदद मिलेगी।इसके अलावा अवैध खनन, परिवहन, भंडारण और खनन से संबंधित अन्य गतिविधियों की शिकायत या सूचना भी इन्हीं हेल्पलाइन नंबरों पर दर्ज कराई जा सकेगी।
देहरादून: खनन निदेशक राजपाल लेघा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक, ई-रवन्ना की वैधता खत्म होने पर अब नहीं कटेगा अनावश्यक ई-चालान, हेल्पलाइन नंबर जारी
uttarakhand
Jeevan Jyoti News October 9, 2026

Jeevan Jyoti News
Writer
Tags:उत्तराखंडLatest News

