Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ विधानसभा को दिए कुछ और तोहफे

जब तक केदारनाथ को विधायक नहीं मिलता मैं स्वयं विधायक बनकर करूँगा कार्य- मुख्यमंत्री धामी

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में ऑडिटोरियम बनेगा

केदारनाथ के लिए 24 घंटे में मुख्यमंत्री ने की 39 विकासपरक घोषणाएं

केदारनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा की स्थानीय के लिये एक के बाद एक बड़ी सौग़ात दी है। मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग दौरे से लौटने के बाद स्थानीय जनता की माँग के अनुरूप 14 और महत्वपूर्ण घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ने केदारघाटी समेत पूरे जनपद के लिये 25 घोषणाएं की इन 14 घोषणाओं समेत अब कुल 39 घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता से वादा करते हुए कहा कि जब तक आपका विधायक नहीं बनता तब तक मैं ख़ुद वहाँ का विधायक बनकर काम करूँगा। मुख्यमंत्री ने अपने वादे के अनुरूप केदारघाटी समेत, तल्ला नागपुर, कालीमठ घाटी, मध्यमहेश्वर घाटी के लिए भी विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा की है।

सचिव मुख्यमंत्री डॉ. विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा रुद्रप्रयाग जनपद के लिए की गई 25 घोषणाओं के अतिरिक्त 14 अन्य 14 अन्य घोषणाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है।

इन 14 घोषणाओं को किया गया शामिल

1. मणिगुहा में नन्दाबाड़ी से सरकारी अस्पताल को जोड़ते हु धौनिक तक 02 किमी0 सडक का निर्माण किया जाएगा।

2. मचकण्डी से सौर भूतनार्थ (अगस्तमुनि) मन्दिर तक 03 किमी० मोटर मार्ग निर्माण ।

3. बासवाडा जलई किरधू गौर कण्डारा (अगस्तमुनि) द्वितीय चरण मोटर मार्ग निर्माण कार्य

4. केदारनाथ विधान सभा के अन्तर्गत अंधेरगढ़ी से धार तोलियों मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण।

5. ऊखीमठ आन्तरिक मोटर मार्ग से किमाडा तक मोटर मार्ग (1.300 किमी0) का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य।

6. त्यूंग बैण्ड से नहरा-कुण्डलिया मोटर मार्ग (1.78 किमी0) का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य।

7. उनियाणा से किरमोडी पौल्दी द्वणी होते हुए कालीशिला 06 किमी० मोटर मार्ग निर्माण।

8. गोण्डार बंडतोती मोरखण्डा नदी पर पुल का निर्माण कार्य किया जाए।

9. चौमासी से खाम रेकाधार से केदारनाथ पैदल ट्रैकिंग मार्ग का अवशेष किया जाय।

10. वासवाड़ा मोहनखाल मोटर मार्ग का चौडीकरण व डामरीकरण का कार्य।

11. आपदा ग्रस्त ग्राम सभा किणझाणी का विस्थापन किया जायेगा।

12. सांणेश्वर मन्दिर सिल्ला बमड़ गांव (अगस्तमुनि) का सौन्दर्गीकरण का कार्य किया जाए।

13. पठालीधार (अगस्तमुनि) में खेल मैदान का निर्माण कार्य किया जाए।

14. अगस्तमुनि रा०स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top