Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

बीएसएप के जवानों ने बीकानेर की तपती रेत में सेंका पापड़, सीएम सरमा ने वीडियो शेयर कर कही यह बात

बीकानेर। राजस्थान की चिलमिलाती गर्मी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान का गर्म रेत में पापड़ सेंकते हुए वीडियो काफी तेजी से वायर हो रहा है। वीडियो में बीएसएफ सेना तपती गर्म रेत में पापड़ सेंकते हुए नजर आ रहे है। यह रेत इतनी गर्म है कि पापड़ महज कुछ ही सेंकड में सिक जाती है। सेना के जवान पापड़ को तोड़ते हुए भी नजर आ रहे है।

इस वीडियो को असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा शर्मा ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया X पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा, ‘राजस्थान के रेगिस्तान का यह वीडियो देखकर मेरे मन में हमारे जवानों के प्रति अपार सम्मान और कृतज्ञता की भावना उत्पन्न हो गई है, जो ऐसी असाधारण परिस्थितियों में भी हमें सुरक्षित रखते हैं।’

बता दें कि राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तेज गर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। बुधवार को पाकिस्तान सीमा के निकट जैसलमेर जिले में स्थित बीएसएफ की सीमा चौकियों पर दोपहर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top