Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की सिनेमाघरों में हुई धीमी सुरुआत, पहले दिन कमाए एक करोड़ 13 लाख

अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को बहुत से समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, बॉक्स पर फिल्म हाल ठीक नजर नहीं आ रहा है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

फिल्म की कमजोर कड़ी बने हर्ष गुजराल
‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इस फिल्म से हर्ष गुजराल ने अभिनेता के तौर पर हिंदी सिनेमा में एंट्री की है। हालांकि, उनकी अदाकारी इस फिल्म के लिए सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई है।

पहले दिन हुई महज इतनी कमाई
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 60 करोड़ के आस-पास के बजट से तैयार किया गया है। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को एक करोड़ 13 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। लागत के हिसाब से फिल्म की कमाई को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है।

‘छावा’ के आगे नहीं टिक सकी अर्जुन की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला ‘छावा’ से है। टिकट खिड़की की इस जंग में अर्जुन कपूर विक्की कौशल से काफी पीछे नजर आ रहे हैं। आने वाले दो दिन ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे। इन दो दिनों में अगर फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म एक बार फिर से वापसी करती नजर आ सकती है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top