Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

अजय देवगन की फिल्म मैदान ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक

अजय देवगन की फिल्म मैदान को इसी साल ईद के खास मौके पर यानी 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।240 करोड़ रुपये की लागात में बनी इस फिल्म ने 51.39 करोड़a रुपये का कारोबार किया था।अब मैदान ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी हैं।अगर आपने इस फिल्म को सिनेमाघर में नहीं देखा है तो अब घर बैठे देख सकते हैं।

मैदान की कहानी फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है, जिनके मार्गदर्शन में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी। इस दौर को भारतीय फुटबॉल का स्वर्ण युग कहा जाता है।इस फिल्म में अजय के अलावा प्रियामणि, गजराज राव, बोमन ईरानी और रुद्रनील घोष जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।मैदान का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माता हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अजय देवगन के पास फिल्मों की भरमार है. वह ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रही इस फिल्म के सेट से अजय देवगन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. इसके अलावा उनकी ‘औरों में कहां दम था’ का भी ऐलान हो चुका है. अजय देवगन ‘रेड 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ जैसी मूवीज में दिखेंगे। ये सभी फिल्में एक के बाद एक सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top