Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

जूनियर एनटीआर की देवरा पार्ट 1 पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, 4 सीन हटाकर दिया यू/ए सर्टिफिकेट?

कोरटाला शिवा की तेलुगु एक्शन फिल्म देवरा: पार्ट 1 में जूनियर एनटीआर लीड रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होगी उसके पहले इसे चार मॉडरेशन के बाद सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है. मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एनटीआर जूनियर की फिल्म देवरा: भाग 1 (तेलुगु) की रिलीज को हरी झंडी दे दी गई है और सेंसर ने इसे यू/ए सर्टिफिकेट दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स को फिल्म में चार कट लगाने के लिए कहा गया था. जिसके बाद उन्हें यू/ए सर्टिफिकेशन मिला. चार कट में से तीन वायलेंस वाले सीन थे. एक सीन था जिसमें कैरेक्टर अपनी पत्नी के पेट पर लात मारता है, जिसे बदलने के लिए कहा गया. दूसरा, एक और ऐसा ही दृश्य जिसमें एक किरदार अपनी मां को लात मारता है, उसमें भी इसी तरह का बदलाव करने को कहा गया है।

तीसरा, तलवार से लटकते हुए और फिर उसमें से नीचे की ओर फिसलते हुए एक किरदार के पांच सेकंड के शॉट को हटा दिया गया है. चौथा बदलाव टेक्निकल है जिसमें समुद्र में शार्क की सवारी करते जूनियर एनटीआर के फेमस शॉट को भी सीबीएफसी ने थोड़ा चेंज करने को कहा है क्योंकि शार्क सीजीआई के माध्यम से बनाई गई है. भारत में शूटिंग के दौरान जानवरों को नुकसान पहुंचाने की परमिशन नहीं दी गई है. इन चार सीन को बदलने के बाद देवरा पार्ट 1 का रनटाइम 2 घंटे 58 मिनट हो गया है और इसे यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की मंजूरी दे दी है।

फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. देवरा: पार्ट 1 में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी लीड रोल में हैं. जूनियर एनटीआर देवरा में लीड रोल निभा रहे हैं वहीं सैफ विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top