Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

कार्बेट सफारी में मुख्यमंत्री धामी का अनुभव: “प्रकृति से जुड़ने का अद्भुत अवसर”

रामनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कार्बेट नेशनल पार्क (रामनगर, जिला नैनीताल) में जंगल सफारी के दौरान वन्य जीवन की रोमांचकारी झलक का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि यह केवल प्राकृतिक सौंदर्य को देखने का अवसर नहीं, बल्कि जैव विविधता और विरासत से जुड़ने का भावपूर्ण क्षण है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के प्रयासों से जंगल सफारी पर्यटन को नई पहचान मिली है। देश-विदेश से आ रहे पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने राज्य की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, साथ ही स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिले हैं।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में 1000 पौधे रोपे गए

इस अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन विभाग, स्थानीय समुदाय और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से 1000 से अधिक पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का भावनात्मक प्रतीक बताया।

वन विभाग की सराहना

मुख्यमंत्री ने वन विभाग की टीम से भेंट कर उनके संरक्षण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और वनों की सुरक्षा में विभाग की प्रतिबद्धता राज्य की हरियाली और जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top