Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

बाढ़ आपदा से निपटने को तैयार उत्तराखंड

पांच जिलों में मॉक ड्रिल कर आपात तैयारियों का किया गया परीक्षण

देहरादून। उत्तराखंड में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए राज्य के पांच जिलों — हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत और देहरादून — में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, लोक निर्माण विभाग (PWD) सहित कई संबंधित एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी की।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने ड्रिल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। देहरादून में मॉक ड्रिल के दौरान बाढ़ की स्थिति में एक मकान गिरने की काल्पनिक घटना के आधार पर राहत और बचाव कार्यों का परीक्षण किया गया।

देहरादून के एसडीएम हरि गिरि ने बताया कि जिला प्रशासन आपदा के हर संभावित खतरे के लिए तैयार है, खासकर बाढ़ जैसे हालात से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top