Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

जौनसार-बावर में राशन संकट पर डीएम सख्त, विक्रेताओं को चेताया

दो माह से बंद राशन वितरण व्यवस्था अब पटरी पर, प्रशासन ने संभाली कमान

देहरादून। जनपद के सुदूरवर्ती जौनसार-बावर क्षेत्र में बीते दो माह से लगभग 250 सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता गोदामों से राशन नहीं उठा रहे थे, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और स्कूलों में मिड डे मील जैसी योजनाओं में खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया था। इस गंभीर स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित एक्शन लेते हुए एक उच्च स्तरीय टीम गठित कर क्षेत्र में भेजी।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में गठित इस टीम ने मौके पर पहुंचकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं से संवाद किया और उन्हें उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया। साथ ही, जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि यदि कार्य में लापरवाही बरती गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की पहल के बाद अब अगले सप्ताह से आंतरिक गोदामों से खाद्यान्न उठान का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जिला प्रशासन पहले ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सरकारी मशीनरी से घर-घर राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू कर चुका था।

इस मुद्दे पर समाधान हेतु प्रशासन और जौनसार-बावर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता एसोसिएशन के बीच बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में विक्रेताओं ने भाग लिया। बैठक में तय किया गया कि 7 जून से ई-पॉस मशीनों का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा और 10 से 12 विक्रेता प्रतिदिन गोदामों से खाद्यान्न उठान और प्रशिक्षण प्रक्रिया में भाग लेंगे।

सभी गोदाम प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक दिन गोदाम खुले रखें, राशन और मशीनों का वितरण सुनिश्चित करें और नियमित रूप से अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top