Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल (आर.यू.पी.पी.) डीलिस्टेड, 11 अन्य दलों को नोटिस जारी

6 साल से चुनाव न लड़ने और कार्यालय का पता न मिलने पर निर्वाचन आयोग की कार्रवाई

देहरादून। निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के छह पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आर.यू.पी.पी.) को डीलिस्ट कर दिया है। वहीं, दूसरे चरण में 11 अन्य पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों को नोटिस जारी किया गया है।

आयोग के अनुसार, ये दल पिछले छह वर्षों से न तो किसी चुनाव में शामिल हुए और न ही भौतिक सत्यापन के दौरान इनके कार्यालयों का कोई पता मिला। आदेश जारी होने की तिथि से इन दलों को 30 दिन के भीतर अंतिम अपील करने का अतिरिक्त समय दिया गया है।

डीलिस्ट किए गए दल

  1. भारतीय जनक्रान्ति पार्टी, जनपद-देहरादून

  2. हमारी जनमंच पार्टी, जनपद-देहरादून

  3. मैदानी क्रान्ति दल, जनपद-देहरादून

  4. प्रजा मण्डल पार्टी, जिला-पौड़ी गढ़वाल

  5. राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी, जनपद-हरिद्वार

  6. राष्ट्रीय जन सहाय दल, जनपद-देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top