Breaking News
हिमालय कॉलिंग 2025’ का देहरादून में शुभारंभ, राज्यपाल ने कहा – “हिमालय की रक्षा में ही मानवता का कल्याण
हिमालय बचाओ अभियान-2025- सीएम धामी ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों को किया सम्मानित
शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर होगी शीघ्र भर्ती
क्या फेफड़ों की बीमारी का असर आंखों पर भी पड़ता है, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया
केदारनाथ हेली सेवा हुई महंगी, इतना प्रतिशत बढ़ा किराया
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘बागी 4’ का जादू, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए शुरू किया पंजीकरण
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

कैलाश खेर का नया देशभक्ति एंथम लॉन्च, राजनाथ सिंह-अमित शाह की आवाज भी शामिल

 भारतीय संगीत जगत में अपनी अनोखी आवाज और देशभक्ति से भरे गीतों के लिए पहचाने जाने वाले पद्मश्री कैलाश खेर का एक और गीत रिलीज हुआ है। यह एंथम भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना की वीरता और गौरव को समर्पित है। गायक अपने चिर-परिचित अंदाज में इस गीत में नजर आ रहे हैं।

राजनाथ सिंह-अमित शाह की आवाज पहली बार

इस एंथम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह की आवाज भी सुनाई दे रही है। गीत का शुभारंभ स्वयं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इसे कैलाश खेर ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया है।

24 घंटे में मिले हजारों व्यूज

गाने को रिलीज़ के 24 घंटे के भीतर लगभग 30,000 व्यूज मिल चुके हैं। श्रोताओं ने इस गीत को भारतीय सेनाओं को सच्ची श्रद्धांजलि बताया है। संगीत प्रेमियों ने भी कैलाश खेर की दमदार आवाज की सराहना की।

प्रेरणा कैसे मिली

कैलाश खेर ने बताया कि इस एंथम का विचार उन्हें फरवरी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से हुई मुलाकात के दौरान आया। उस समय राजनाथ सिंह ने उनसे भारतीय सेनाओं पर गीत रचने का आग्रह किया था। इसी प्रेरणा से उन्होंने यह एंथम तैयार किया।

पहले भी गा चुके देशभक्ति गीत

यह पहली बार नहीं है जब कैलाश खेर ने सेनाओं के लिए गीत गाया हो। इससे पहले उन्होंने “भारत के वीर” गीत तैयार किया था, जिसे तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया था। हालांकि इस बार का एंथम विशेष है क्योंकि इसमें केवल बलिदान या कुर्बानी की बातें नहीं, बल्कि सेनाओं की बहादुरी, गौरव और साहस का जीवंत चित्रण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top